महिला ने लाठी डंडों से हमलाकर वृद्ध को किया घायल
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के वार्ड दस में एक महिला ने वृद्ध को लाठी डंडों से हमला कर घायल किया। घायल वृद्ध ने बागपत कोतवाली में हमलावर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी वृद्ध वेद प्रकाश शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे घायल अवस्था में बागपत कोतवाली में पहुंचे। वहां वृद्ध ने दी तहरीर में कहा वह अपने घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे। तभी उसकी पुत्रवधू व पड़ोसी महिला के बीच मार्ग पर पडे़ कूडे़ को लेकर कहासुनी हो रही थी। कहासुनी के बीच पड़ोसी महिला ने उनकी पुत्र वधू को अपशब्द बोले। अपशब्दों का विरोध करने पर पड़ोसी महिला ने उसे लाड़ी डंडों से हमलाकर घायल किया। पीड़ित ने पुलिस से हमलावर महिला के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। पुलिस ने घायल का इलाज कराने के साथ ही मारपीट की जांच शुरू कर दी।