फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी वालों ने दूध के दाम गिराए, उत्पादक परेशान

Wed, 20 Dec 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दूध की धार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पशुपालन के जरिये दूध उत्पादन करने वाले लोगों को जोर का झटका लगा है। सर्दी के मौसम में अचानक डेयरी संचालकों ने दूध के दाम कम कर दिए। इससे पशुपालक परेशान हैं।
विज्ञापन


डेयरी वाले पशुपालक से 28 रुपये प्रति किलो  लीटर की दर से दूध की खरीद कर रहे हैं, जबकि यही दूध दिल्ली में 60 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। आधे से अधिक का अंतर है, इससे दूध उत्पाद करने वाले पशुपालक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर यही दूध 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। सर्दी के मौसम में दूध उत्पादन में कमी होने के कारण पशु पालकों में दूध के दामों में उछाल की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट दामों में एकाएक आई गिरावट से उत्पादक परेशान हैं।
विज्ञापन


बागपत से बड़ी संख्या में डेयरी संचालक पशुपालकों से दूध खरीदकर दिल्ली सप्लाई करते हैं। ट्रेनों और कैंटरों के जरिये दूध को दिल्ली सप्लाई किया जाता है। पिलाना क्षेत्र में दूध को लेकर सबसे अधिक मारामारी है।

यहां पिछले पांच दिन में दूध का दाम करीब पांच रुपये प्रति किलो गिर गया है। डेयरी में दूध 15 दिसंबर तक भैंस का दूध 35 रुपये प्रति किलो तक खरीदा जा रहा था, लेकिन अब यहां दूध का भाव सिर्फ 30-31 रुपये ही रह गया है। गाय के दूध के दाम 27 रुपये किलो से घटकर 25 रुपये प्रति किलो रह गए हैं। 

दूसरे क्षेत्रों में 38 रुपये तक खरीद रहे 
बागपत। पिलाना क्षेत्र में दूध की खरीद जहां 30 से 31 रुपये प्रति किलो की जा रही है, वहां सरूरपुर कलां क्षेत्र में इसकी खरीद 38 रुपये किलो तक है। उत्पादकों का कहना है कि डेयरी संचालक ही दाम गिरा रहे हैं। दूध की दिल्ली में सही बिक्री हो रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दूध के सही दाम नहीं दिए जा रहे हैं।

एडवांस लेने वालों को भी मार
बागपत। दूध उत्पादक ऐसे किसान जिन्होंने डेयरी वालों से एडवांस रुपये लिए हैं, उनके यहां से सप्लाई सिर्फ 28 रुपये प्रति किलो ही ली जा रही है। इससे उन्हें भी प्रति किलो पर करीब तीन रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें