फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दादी चंद्रो शूटिंग रेंज के शूटरों ने नोएडा में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बिनौली। नोएडा में संपन्न हुई 21वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में जौहड़ी की दादी चंद्रो शूटिंग रेंज के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते।
विज्ञापन

कोच वाजिद खान ने बताया कि 23 से 26 जून तक चली इस चैम्पियनशिप में रेंज के अभिराज तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर मेन टीम वर्ग में रजत पदक, आकाश शर्मा, रोहित शर्मा, अभिनव तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन टीम स्पर्धा में एक-एक कांस्य पदक जीता है। इनके अलावा तनु, हर्ष तोमर, नमन चौहान, अनुभव चौहान, अफसर, शिविन तोमर, संगम पंवार ने 22 जुलाई से होने वाली स्टेट शूटिंग चैंपिननशिप के लिए क्वालीफाई किया। मंगलवार को रेंज पर अंतरराष्ट्रीय शूटर शैफाली तोमर, सुमित राठी, महक सिंह, सतेंद्र तोमर, आदि ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें