फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रांसफार्मर में फाल्ट से 36 घंटे गुल रही बिजली, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अग्रवाल मंडी टटीरी में महिलाओं ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किया हंगामा
विज्ञापन

फोटो -4
अग्रवाल मंडी टटीरी। वार्ड-4 के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से 36 घंटे तक बिजली ठप रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं के सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा कर मेरठ-बागपत हाईवे जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। उधर, हंगामा होने पर ऊर्जा निगम ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू शुरू कराई।
विज्ञापन

वार्ड-4 के ट्रांसफार्मर में रविवार को करीब 11 बजे फाल्ट हो गया था, जिससे वार्ड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सोमवार को लोगों को पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी सोमवार को दिन भर फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे, मगर ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया। सोमवार देर रात तक वार्ड की सप्लाई शुरू न होने पर महिलाओं ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया और मेरठ-बागपत हाईवे को जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। उधर, हंगामा होने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने वार्ड में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली चालू कराई। एसडीओ शशि भूषण गुप्ता ने बताया कि सोमवार को दिन भर फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वार्ड में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति चालू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें