फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में कूलर में फैला करंट, बच्चे की मौत

Tue, 13 Jun 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
विज्ञापन
तालिब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रटौल गांव में मकान में चल रहे कूलर में करंट फैल गया। उसकी चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन


  रटौल गांव निवासी शाहनवाज का बेटा तालिब सोमवार सुबह मकान में खेल रहा था। वहां पर पहले से कूलर चल रहा था। खेलते समय तालिब का कूलर पर हाथ लग गया। वह करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया और जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


इससे वहां पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां बार-बार बेहोश हो रही है। गांव शोक में डूबा हुआ है। गमगीन माहौल में बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें