फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारित बेटियां ही समाज का दर्पण : रवि शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिवाना गुलियान के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुई संस्कार कार्यशाला
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा कि संस्कारित बेटियां ही समाज का वास्तविक दर्पण होती हैं। उन्होंने माता-पिता से अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शास्त्री ने विश्व सुंदरी प्रतियोगिताओं के स्थान पर सर्वगुण संपन्न नारियों की प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे समाज में अच्छे संस्कारों और श्रेष्ठ बनने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। त्याग, सेवा, बड़ों का सम्मान, शालीनता और संस्कारों से युक्त नारी ही समाज को वैचारिक रूप से स्वस्थ बना सकती है। उन्होंने समाज में बढ़ रहे अंग प्रदर्शन के चलन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। शास्त्री ने बताया कि आगामी संस्कार शिविर में बेटियों को जूडो-कराटे, योगासन और आत्मरक्षा के अभ्यास सिखाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने गुरुकुल बरनावा, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, न्यू आदर्श पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, जय पारस पब्लिक स्कूल और ईशा कुलम गुरुकुल जैसे स्कूलों में जनसंपर्क कर शिविर की जानकारी दी। कार्यशाला में प्रधानाचार्य तेजवीरी देवी, आचार्य अरविंद शास्त्री, योगेंद्र सोलंकी, मनीष सोलंकी, कपिल आर्य, धर्मपाल त्यागी और डॉ. राहुल जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें