फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर में सजावट के साथ कांवड़िये पहुंचना हुए शुरू

विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लेकर बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर में जाते कांवड़िए। संवाद
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में चार दिवसीय मेले की तैयारी अंतिम चरण में है। यहां मंदिर में साज-सजावट शुरू हो गई है और कांवड़िये भी पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में नौ से 12 अगस्त तक लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर में बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और अन्य कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। मंदिर की साज-सज्जा, सजावट और लाइटिंग का कार्य भी अंतिम चरण में है। मंदिर में जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मंगलवार को दर्जनों कांवड़िये मंदिर पहुंचे। खेकड़ा निवासी अमित 121 लीटर गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान आशुतोष पर हाजिरी जल चढ़ाया। अमित ने बताया कि अपने परिवार में सुख-शांति की कामना के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए हैं। मंदिर समिति सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि मेले की सभी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंदिर समिति मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर में जाते कांवड़िए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें