फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू विरोधी शक्तियों का सामना करने के लिए उठाना होगा शस्त्र : कंचन गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे में एक फार्म हाउस पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट एवं राष्ट्रवादी शिवसेना कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जगतगुरु गुरु मां कंचन गिरी ने कहा कि हिंदू विरोधी शक्तियों का सामना करने के लिए एक हाथ में शस्त्र उठाने का समय आ गया है। इसके लिए समाज के लोगों को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल, स्वामी सूर्यदेव चैत्नीय देव, जगतगुरु गुरु मां कंचन गिरी, महंत गंगा नाथ, आचार्य स्वामी बाल योगेश्वरानंद गिरी, स्वामी दिगंबर नाना बाबा, डॉ. राधा कांत वत्स ने फीता काटकर किया। फिर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जगतगुरु गुरु मां कंचन गिरी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, भगत सिंह, लाला लाजपत राय ने हथियार और शास्त्र दोनों से राष्ट्र की रक्षा की। हमें अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा करने के लिए संगठित होना होगा। एक हाथ में शास्त्र और दूसरे में शस्त्र उठाकर जवाब देना होगा, ताकि समाज की रक्षा की जा सकें। उन्होंने 51 लोगों को शिवस्त्र भी धारण करवाया।
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि छपरौली चौधरी साहब की कर्मभूमि है और उन्होंने किसानों के हित में जो कार्य किए हैं, उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान अनुज जैन, अंकुर जैन, गौरव जैन, मनदीप गोयल, जिलाध्यक्ष अनुज जैन, पूर्व चेयरमैन संजीव खोखर, व्यापार मंडलाध्यक्ष प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें