फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर पर बम निरोधक दस्ते ने की जांच, मेले में एटीएस भी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुरामहादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। इसके चलते शनिवार को बम निरोधक दस्ते ने मंदिर परिसर में पहुंचकर जांच की, जिन्होंने मंदिर के आसपास खड़े वाहनों की भी जांच की। उधर, मेले में सुरक्षा को लेकर एटीएस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िए पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए पुरामहादेव मंदिर परिसर में लगने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मेले को लेकर मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग लगाई गई, इसके अलावा मार्गों पर नजर रखने के लिए 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कांवड़ मार्गों और मेला परिसर में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए शनिवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड की टीमों ने शनिवार को मंदिर परिसर में पहुंचकर जांच की। कई घंटे तक बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवाड की टीम मंदिर परिसर में डेरा डाले रही। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि मेला परिसर में बम निरोधक दस्ते से मेला परिसर में जांच कराई गई। मेले में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए है। मेले में पुलिस बल, पीएसी तैनात कर दी गई है।


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की
पुरामहादेव मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों और भंडारों में पहुंचकर जांच पड़ताल की। जहां अधिकारियों ने मंदिर परिसर में संचालित कैंटीन का निरीक्षण कर रेट लिस्ट, लाइसेंस चस्पा कराया। साथ ही भंडारों के संचालकों मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक आयुक्त डीपी सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें