फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की धूम के साथ रासेयो शिविर का समापन

विज्ञापन
बड़ौत में बड़ौली रोड़ पर चल रहें रासेयों शिविर में भारत का नक्शा बनाकर एकता का संदेश देती स्वयंसे - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों से रासेयो शिविर का समापन
विज्ञापन

बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर में जेवी कॉलेज की रासेयो की चतुर्थ इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ओमवीर तोमर, सत्यपाल पथौलिया, प्राचार्या डॉ. अलका रानी, डॉ. उवेंद्र, विनोद भारद्वाज व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने शिविर में कराई गई क्रियाओं का प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या व देशभक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मेधावियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनानें में डॉ. अलका रानी, डॉ. साधना तोमर, डॉक्टर देवेंद्रपाल तोमर, डॉक्टर राम शर्मा, डॉक्टर सतेंद्र सिंह, डॉक्टर अमित पांडे, डॉक्टर पूनम मलिक, बालेश, संध्या राणा, मोहिनी, शना, निशा, आयुषी, राधिका, अशोक कैशियर, नेहा गिरी, शालू शर्मा, विधि, पूजा, चंचल, मुस्कान, सोनम, संध्या, नर्गिस, ईशा, तनु, डॉक्टर मनोज अधिकारी का योगदान रहा। उधर, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री की देेखरेख में हुआ। प्रथम चरण में स्वयं सेविकाओं ने ईश वंदना के बाद रासेयो गीत गाए। योग प्रचारक विनित ने ताड़ासन, भुजंगासन, नौकासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर रूपल सिमरन, रिया मलिक , रिया, निधि, साक्षी जावला, किरण का योगदान रहा। उधर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ौली रोड पर जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय शिविर का कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन की देखरेख मेें हुआ। द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्ती में जाकर सर्वे कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उधर मान स्तंभ परिसर में चल रहे दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के शिविर के पांचवें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूचिका जैन की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं होती। उधर जेवी कॉलेज की रासेयो तृतीय इकाई का भी सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत यादव की देखरेख में शुरू हुआ। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गो से स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर फिरोज, सुनील, सुुरेन्द्र, मनोज व सुशील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें