क्षेत्र के एक गांव में उत्तराखंड से अपनी मौसी के यहां आयी एक आठ वषीय बच्ची की जुगाड़ से कुचलकर मौत हो गई। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को सूचना नहीं दी।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में उत्तराखंड निवासी आठ वर्षीय बच्ची अपनी मौसी के यहां मिलने के लिए गत कई दिनों से आई थी। जब वह बुधवार की सुबह करीब दस बजे मकान के सामने मार्ग से गुजर रही थी। तभी तेज गति से आ रहे अनियंत्रित जुगाड़ से कुचलने पर बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
इससे परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मृतक बच्ची के परिजनों ने कार्रवाई करने के लिए थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने कहा उन्हें इस तरह की घटना की सूचना नहीं दी। यदि कोई शिकायत दर्ज कराता है तो मामले में कार्रवाई होगी।
हादसे में कार पलटी, चालक घायल
खेकड़ा। बुधवार की दोपहर खेकड़ा निवासी चालक अली मोहम्मद कार को लेकर वाया दिल्ली- सहारनपुर हाईवे से बागपत की ओर से खेकड़ा आ रहा था। ग्राम मवी कलां के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक अली मोहम्मद गंभीर घायल हो गया। राहगीरंो के फोन करने के बावजूद 108 एम्बुलेंस एवं डायल 100 गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। राहगीरों ने ही घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया।