फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ढाबे के पास मिला सीआरपीएफ जवान के भाई का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Wed, 07 Jan 2026 03:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के पिलाना भट्टे के पास एक ढाबे के नजदीक सीआरपीएफ जवान के भाई का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में पिलाना भट्टे के पास स्थित एक ढाबे के नजदीक मुजफ्फरपुर कमाला गांव निवासी संजय (36) का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। संजय सीआरपीएफ में तैनात जवान रवि का भाई था।

विज्ञापन


शरीर पर मिले चोट के निशान
शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संजय के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा किया। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज 9 जनवरी को OTT पर होगी रिलीज, पोस्टर सामने आते ही उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पहले घर से गया था संजय
परिजनों के अनुसार संजय मेरठ में ट्रक चलाने का काम करता था और आठ दिन पहले घर से निकला था। मंगलवार को उसने फोन कर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन बुधवार सुबह उसके शव की सूचना मिली।

दूसरे चालक पर लगाया आरोप
डब्बू ने बताया कि संजय ट्रक पर दूसरे चालक के साथ घर लौट रहा था। परिजनों ने दूसरे चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीआरपीएफ में तैनात है भाई
बताया गया कि मृतक का भाई रवि सीआरपीएफ में सिपाही है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनात है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें