फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 50-50 मीटर पर बैरियर लगाकर रोकी जाएगी भीड़

Tue, 18 Feb 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
पूरा महादेव मंदिर परिसर में मेले की तैयारी को लेकर वॉच टावर तैयार करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बालैनी। पुरामहादेव मंदिर में तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। भीड़ रोकने के लिए 50-50 मीटर पर बैरियर लगाकर भीड़ रोकी जाएगी।
विज्ञापन

पुरामहादेव मंदिर में 25 फरवरी से तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर झंडा पूजन कर जलाभिषेक शुरू किया जाएगा। मेला को सफल बनाने के लिए अधिकारी व मंदिर समिति के पदाधिकारी जुटे हुए है।
मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार मंदिर में आने वाले दोनों मार्ग बालैनी व बुढ़सैनी पर बैरिकेडिंग की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैरिकेडिंग के अंदर भीड़ का दबाव ना बने इसलिए हर 50 मीटर पर एक बेरियर बनाकर भीड़ को रोका जाएगा, ताकि आगे की भीड़ खत्म होने के बाद शिवभक्तों को भेजा जाए। वहीं हिंडन नदी किनारे भी बैरिकेडिंग लगाई जाएगी, ताकि शिवभक्त दीवार पर न बैठ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें