फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: करवाचौथ के लिए बाजार में बढ़ी भीड़, व्यापारियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
बागपत के गांधी बाजार में करवा चौथ पर्व पर पूजा के लिए करवा खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : बहराइच में ​स्थित मेडिकल कालेज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। महिलाएं खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहीं हैं। शहर के बाजार देर रात तक गुलजार हो रहे हैं। साड़ियों की दुकानों से लेकर शृंगार की दुकानों पर महिला ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है।
10 अक्तूबर कोे करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। महिलाओं में त्योहार को लेकर अलग उत्साह दिख रहा है। शहर के बाजारों में कपड़े की दुकानों के अलावा शृंगार की दुकानों पर महिला ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। बाजारों में भीड़ बढ़ने और व्यापार अच्छा होने से व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं। चूड़ियों की दुकानों पर रंग-बिरंगी चूडि़यां और फैंसी कड़ों के सेट अधिक पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिलाएं नए डिजाइन की साड़ियां अधिक खरीद रही हैं और देर रात तक महिलाओं की बाजारों में भीड़ रही। वहीं ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं को तीन से चार घंटे तक ब्यूटी पार्लर में इंतजार करना पड़ा।

बागपत के गांधी बाजार में करवा चौथ पर्व पर पूजा के लिए करवा खरीदतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : बहराइच में स्थित मेडिकल कालेज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें