व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएचसी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण जांच कराने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यहां देरी होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते सीएचसी पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जांच कराई।
सीएचसी में कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए भीड़ उमड़ी। लोगों ने पहले जांच कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एलटी व लोगों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। भीड़ अधिक होने से लोगों को नियंत्रित करने के लिए सीएचसी पर पुलिसकर्मी तैनात किए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि जांच कराने के लिए आने वाले लोग आए दिन हंगामा करते हैं, जिससे जांच प्रभावित होती है। जिस कारण सीएचसी पर पुलिसकर्मी तैनात कराए।