फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर से लेकर ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित सर्जन हड्डी रोग कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल से पांच चिकित्सकों का तबादला दूसरे जनपद में होने के बाद सोमवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर सभी वार्डों में मरीजों की भरमार रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह से ही पर्ची कटवाने वाले काउंटर से लेकर ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। जहां करीब 1200 मरीजों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराने के बाद उपचार कराया। उपचार के लिए ओपीडी में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों की कमी का सामना करना पड़ा।
निवाड़ा गांव के रहने वाले नदीम ने बताया कि वह पथरी का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आया था, लेकिन सर्जन नहीं मिलने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। सिसाना गांव की ओमबीरी ने बताया कि बेटा डायरिया से ग्रस्त हो गया था। जिसका इलाज कराने के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

-----
जांच पर्ची के लिए लगी लंबी लाइन
इमरजेंसी के बाहर जांच कराने के लिए पर्ची लेने वालों की लंबी लाइन लग गई। जहां सोमवार दोपहर एक बजे तक लोग लाइन लगाकर अपना नंबर आने का इंतजार करते दिखे।
जिला अस्पताल से चिकित्सकों का तबादला होने के कारण मरीजों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद भी सभी मरीजों को उपचार दिलाया जा रहा है। डा. एसके चौधरी।

बागपत जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें