फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 02 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत में स्टेशन पर स्थित वैष्णो मंदिर में पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मंदिरों में शिव लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सोमवार को सुबह से ही नगर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


 सोमवार की सुबह से शिवरात्रि पर नगर के मंदिरों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर के पंचवटी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर रेलवे स्टेशन, ठाकुरद्वारा मंदिर, पंचमुखी मंदिर, पट्टी चौधरान शिव मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर समेत सभी मंदिरों में शिव का जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ जमा थी और लंबी कतार में महिलाएं खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही। दोपहर बाद तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। 

दूसरी तरफ  पुरा महादेव पर जलाभिषेक कर वापस आए कांवड़ियों ने अपने नगर और गांव स्थित मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया और उनके परिजनों ने उसकी आरती उतार उन्हें बैंड बाजों के साथ घर ले गए। जलाभिषेक कर कांवड़ियों का देर शाम तक नगर में आना जारी था और परिजन उन्हें बैंड बाजों के साथ घर ले जाते देखे गए। इस दौरान फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें