फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलते ही बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
लॉक डाऊन खुलने के बाद नगर के बाजार मे लगी लोगो की भीड - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दो दिन बाद सोमवार को लॉकडाउन खुलते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। नगर से देहात तक बाजारों में लोगों की भीड़ रही। लोगों ने बाजारों में लॉकडाउन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया। दुकानों से लेकर ठेलियों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीददारी करते नजर आए।
सोमवार को नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, यमुना रोड बाजार, सराफा बाजार में सुबह से देर शाम तक लोगों की आवाजाही रही। बाजारों में खरीददारी के लिए अधिकांश लोगों ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा था। दुकानदार भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते नजर नहीं आए। लोगों ने शासन और प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर खरीददारी की। बाजार में दुकानों और फलों व सब्जी की ठेलियों पर लोगों की भीड़ लगी रही। नगर के अलावा कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय तथा बालैनी के मैन बाजारों में भी सोमवार को काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

बड़ौत में 55 घंटे के संपूर्ण लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान न तो किसी ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा और न ही लोग मास्क का इस्तेमाल करते नजर आए। इससे संक्रमण का खतरा लगातार बरकरार है। कोतवाली पुलिस ने 80 लोगों के चालान काटे, जो मास्क नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन

खेकड़ा में प्रदेश सरकार के 55 घंटे के लॉकडाउन समाप्त होने पर नगर में सोमवार को बाजार खुलने पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही। बाजार में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ी। पुलिस को भी व्यवस्था बनाए रखना में पसीने बहाने पड़े। कोतवाल ने कहा दो दिन तक बाजार बंद रहने के चलते सोमवार को बाजार खुलने पर ग्राहकों का जमावड़ा जरूर लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें