फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, आपस में उलझे किसान

Tue, 27 May 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। किसान सेवा सहकारी समिति दोघट पर कई दिन के बाद रविवार को यूरिया पहुंच गया। जहां सोमवार को यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ समिति पर उमड़ पड़ी। पहले यूरिया लेने के लिए कुछ किसान आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति दोघट पर किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राली लेकर एकत्र हो गए। किसानों का आरोप है कि समिति 10.30 बजे खुलने के कारण भीड़ बढ़ गई। यूरिया पहले लेने की होड़ में लाइन में एक-दूसरे से आगे लगने को लेकर किसानों में नोकझोंक हो गई।
वहां मौजूद कुछ किसानों ने मामला शांत कराकर यूरिया का वितरण शुरू कराया। समिति एमडी धर्मवीर सिंह ने कहा कि कई दिन बाद यूरिया आया, जिससे थोड़ी भीड़ बढ़ गई। यूरिया की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें