फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी टूटने से फसल जलमग्न

Sun, 07 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के दोघट के मुलसम गांव में चौगामा नहर की पटरी टूटने से किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसे लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उधर, अधिकारियों ने किसानों की फसलें डूबने की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन

किसान हरबीर, राममेहर, विकास, कृष्णपाल, ब्रह्मचारी आर्य ने बताया कि सिंचाई विभाग ने चौगामा नहर की सफाई कराए बिना ही पानी छोड़ दिया है।

इससे नहर जगह-जगह से टूटनी शुरू हो गई है। शनिवार को मुलसम गांव में चौगामा नहर टूट गई। जिससे किसानों की हजारों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इसकी सूचना किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। आरोप है कि अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नहर में पानी तक बंद नहीं किया गया। सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल पानी से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की है।

उधर, मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तोगी का कहना है कि यह सही है कि नहरों की काफी समय से सफाई नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। लेकिन नहरों में पानी आने एवं फसलें डूबने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें