फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लोनी की तरफ जाते दिख रहे बदमाश, पांच टीमें खुलासे में लगी

Fri, 01 Mar 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुर्सलीम उर्फ काला के प्रॉपर्टी डीलर भाई यूसुफ की हत्या के मामले में पुलिस को अन्य जानकारियां मिली हैं। मगर पुलिस हत्या के खुलासे को लेकर अभी तक खाली हाथ दिख रही है। वहीं हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी है जो अलग-अलग जगहों पर काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुर्सलीम उर्फ काला का तहेरा भाई यूसुफ (45) प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। उसकी बुधवार सुबह को निवाड़ा की बाहरी बस्ती में नौरोजपुर रोड पर कार्यालय में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के खुलासे में पांच टीमें लगीं हैं, जिनमें दो क्राइम ब्रांच, दो कोतवाली पुलिस, एक सर्विलांस की टीम शामिल है।
पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उससे पता चला कि हमलावर नौरोजपुर गुर्जर गांव की तरफ से आए थे। वह हत्या करके नेशनल हाईवे से होते हुए लोनी की तरफ भागे हैं। इसको देखते हुए पाबी गांव में पहले हुए झगड़े से जोड़कर भी इसे देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली है, जिससे हमलावरों की पहचान हो सके और हत्या का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन

- प्रॉपर्टी डीलर को लगी थी चार गोलियां
प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ के शव का पोस्टमार्टम करने के साथ ही एक्स रे कराया गया। बताया गया कि यूसुफ को चार गोली मारी गईं थीं, जिनमें एक गोली आंख, दो गोली सीने और एक पेट के पास लगी है। एक गोली सिर व दूसरी पेट से मिली है, जबकि दो गोली शरीर से आरपार निकल गईं। गोली लगने से यूसुफ के पेट के अंदर के सभी अंग क्षतिग्रस्त हुए।
-
हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमें लगी हुईं हैं। पुलिस अभी कई लाइन पर काम कर रही है। अभी तक कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द हत्या की घटना का खुलासा किया जाएगा। -नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें