फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीटकर हत्या

Sat, 09 Sep 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
मृतक दाऊद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कमला नगर बस्ती के पीछे पांच दोस्तों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसकी पीटकर हत्या कर दी। उसका शव शुक्रवार सुबह पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बड़का रोड पठानकोट मोहल्ले के निवासी दाऊद पुत्र रहमत अली (22 वर्ष) तमिलनाडु में फेरी पर कपड़ा बेचता था और ईद के अवसर पर वह घर आया था। बृहस्पतिवार शाम पांच बजें पांच युवक उसे घर से बुलाकर ले गये थे।

पूरी रात वह घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह उसका शव कमला नगर के पीछे बन रही नई कालोनी के खड़ंजे पर पड़ा मिला। युवक के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों से खून बह रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि युवक की हत्या किस हथियार और किन परिस्थितियों में की गई है।
विज्ञापन


अभी तक की जांच में पता चला है कि दाऊद को बुलाने वाले परिचित युवक ही थे और वे उसके दोस्त हो सकते हैं। दाऊद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। युवक के चाचा अकबर अली ने इस मामले में टोनी, शाहिद, राशिद, शाकिर और तारीक को नामजद कराया है। पुलिस ने आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए  हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें