फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने जा रही महिला का अपहरण

Sat, 28 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुराना रोड निवासी एक महिला बृहस्पतिवार शाम एक वैद्य के यहां दवाई लेने जा रही थी, तभी तीन-चार युवक उसे गाडी में डालकर अपहरण कर ले गए। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने थाने पहुंचकर महिला की बरामदगी की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


गुराना रोड की रहने वाली एक महिला का निकाह एक साल पहले मेरठ के एक युवक के साथ हुआ था। उसका बड़ौत में वैद्य के यहां इलाज चल रहा है। आठ दिन पहले वह बड़ौत आई थी। बृहस्पतिवार देर शाम वह वैद्य के यहां दवा लेने जा रही थी।

इसी दौरान कार में सवार चार युवक उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। सूचना पर परिजन पहुंचे और महिला की बरामदगी के लिए कोतवाली पर हंगामा किया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यह मामला अपहरण का नहीं है। महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। वह उसके साथ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें