फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे से महिला अगवा

Sun, 07 Aug 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला बहलोलपुर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे मकान से महिला को अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है गांव के ही विशेष समुदाय के तीन युवकों ने शुक्रवार की रात में अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीछा कर ग्रामीणों ने आरोपी दो युवकों को पकड़कर धुना और पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपियों के पास से चाकू मिले हैं। पुलिस महिला और फरार आरोपियों की तलाश में लगी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। 
विज्ञापन


 नंगला बहलोलपुर गांव के किसान नरेश कुमार ने दी तहरीर में बताया उनका मकान गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे स्थित है। उसका छोटा भाई बाबूराम प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार की रात में वह अपने मकान के बाहर सड़क पर आराम कर रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे बाबूराम बाहर से लौटा। उसके पास थोड़ी देर बैठने के बाद मकान में घुसा तो वहां पर पहले से ही कई लोग धारदार हथियार लिए थे। 

उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके तीन साथी बाबूराम की पत्नी गुड्डी को जबरदस्ती लेकर भाग निकले। आरोपी गांव के ही विशेष समुदाय के हैं। उनको पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुुंची पुलिस को पकड़े आरोपियों को सौंप दिया। महिला और आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय से होने के कारण गांव में तनाव है।
विज्ञापन


गांव के काफी लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर महिला गुड्डी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसमें  देवेंद्र, सतीश, मनीष, पुनीत, हरेंद्र, महावीर, अशोक आदि रहे। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा प्रथम दृष्टता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। महिला को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें