फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 25 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कसबे में पुलिस ने छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। वहां से भारी मात्रा में बनाई गई नकली शराब बरामद की है। वहीं, भड़ल चेक पोस्ट पर पुलिस ने दो शराब माफियाओं को अवैध शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन


टीकरी कसबे में एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नरेश पाल के मकान पर छापा मारा तो वहां नकली शराब बनाई जा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद शराब माफिया फरार हो गया।

पुलिस ने यहां से 96 बोतल, 38 पव्वे भरे हुए, 65 बोतल व 22 पव्वे खाली तथा दो लीटर शराब और नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि मौके से नकली शराब और शराब बनाने की सामग्री पकड़ी है। पुलिस ने नरेशपाल के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उधर, रविवार को भड़ल चेक पोस्ट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक सेंट्रो कार सवार लोग चेकिंग को देखकर कार को मोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर कार से 14 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुर्ई है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार में सवार दो शराब माफिया दीपक पुत्र रमेश व सूरज पुत्र हनीफ निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें