फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद करने पर व्यापारियों में आक्रोश, एसपी से न्याय की गुहार

Mon, 10 Oct 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने जाते भट्ठा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के भट्टा व्यापारी अजय का आरोप है कि उनके प्लाटों के रास्ते को कुछ लोग हथियारों के बल पर बंद करने के प्रयास में लगे हुए है। इससे वे काफी परेशान है। व्यापारियों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन


 बड़ौत की पट्टी मेहर निवासी भट्टा व्यापारी अजय कुमार का कहना है कि उन्होंने अपने दो भाई विनोद कुमार और संजीव कुमार के साथ मिलकर सिसाना गांव के लोगों से तीन प्लाट खरीदे थे।

आरोप है कि प्लाट बेचने के बाद आरोपी लोग उनके मकान के रास्ते को हथियारों के बल पर लेंटर डालकर बंद करने पर उतारू है। यदि आरोपियों ने ऐसा कर दिया तो उनके प्लाट में आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। विरोध करने पर आरोपी धमकी दे रहा है। इससे वे काफी परेशान है।
विज्ञापन

कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने व्यापारियों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता चेयरमैन, विनोद गोयल, मुकेश, श्रवण गोयल, अरुण मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें