फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्याकांड का खुलासा, आरोपी धर्मेंद्र पहलवान गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Thu, 31 Dec 2020 07:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को सुनील हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद सुनील के सिर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को गांव में खाली पड़े एक मकान में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पूर्व मलकपुर गांव निवासी सुनील पुत्र हरपाल (45) की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सुनील का शव गांव के बीच स्थित एक खाली मकान के कमरे में पड़ा मिला था। सूचना पर एसपी अभिषेक सिंह, सीओ आलोक कुमार, इंस्पेक्टर अजय शर्मा व एसएसआई धुरेंद्र सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। 

यह भी पढ़ें: आखिरी सांस तक गर्दन काटता रहा जावेद, भयावह मंजर देख बच्चे हुए बेहोश, तस्वीरें
विज्ञापन


इस हत्याकांड में मृतक के पुत्र सचिन ने धर्मेंद्र पहलवान पुत्र कृष्णपाल को नामजद कराते हुए तीन के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। उसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं गुरुवार की तड़के इंस्पेक्टर अजय शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि हत्यारोपी धर्मेंद्र पहलवान गांव में ही बस स्टैंड पर खड़ा हुआ है। इस पर इंस्पेक्टर ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल में रंगरलियां मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, देखिए तस्वीरें

इंस्पेक्टर के मुताबिक, पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व वह और सुनील साथ में शराब पी रहे थे। इस दौरान सुनील के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने सिर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी और खाली पड़े प्लाट में उसके शव को फेंक कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें