फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: दोस्त को घर से बुलाकर हत्या, चार दिन बाद ऐसे खुला वारदात का खौफनाक राज

Fri, 19 Mar 2021 07:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • युवक को घर से बुलाकर ले गया दोस्त, अपने घर में की गला काटकर हत्या 
  • बागपत के मीतली गांव में दिया वारदात को अंजाम, घर का ताला लगाकर आरोपी फरार
  • दिल्ली से मीतली गांव पहुंचे परिजन, पुलिस के सामने ताले तोड़कर निकाला शव
विज्ञापन
हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र के युवक को उसका दोस्त घर से बुलाकर बागपत ले आया। इसके बाद युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


वहीं चार दिन बाद शुक्रवार को युवक की तलाश करते हुए मीतली गांव (बागपत) पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सामने ताले तोड़कर शव निकलवाया। परिजनों ने एक आरोपी नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र में यमुना विहार सुभाष मोहल्ला निवासी जैनुल आबद्दीन पुत्र सलाउद्दीन को 15 मार्च को उसका दोस्त अमित पुत्र जगदीश घर से बुलाकर बाइक पर ले गया था। उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी था। अमित परिवार के साथ यमुना विहार क्षेत्र में बोंडा चौक पर किराये के मकान में रहता है। मूल रूप से वह मीतली गांव का रहने वाला है। चार दिन बाद जैनुल को तलाश करते हुए परिजन मीतली गांव में अमित के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। परिजनों ने अंदर झांककर देखा तो उन्हें खून के निशान दिखाई दिए। साथ में अंदर से दुर्गंध भी आ रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुस्साहस की तस्वीरें: बेटी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दरोगा पिता को पीटा, अराजकता की हदें पार

इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेन गेट और कमरे के ताले तुड़वाए तो अंदर जैनुल का जमीन पर शव पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था। चेहरे पर भी चोट के निशान थे और दुर्गंध आ रही थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है जैनुल की हत्या तीन-चार दिन पूर्व ही कर दी गई थी। हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जैनुल के पिता सलाउद्दीन की ओर से अमित और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दिल्ली पुलिस से भी इस बारे में बात की गई है। आरोपी और मृतक के खिलाफ दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ही जेल भी जा चुके हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मनीष कुमार मिश्रा, एएसपी बागपत

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें