फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे को अधमरा किया

Tue, 23 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फूंस वाली मस्जिद के पीछे बाइक हटाने के विवाद में चार युवकों ने लोहे की रोड से   हमलाकर चाचा भतीजे को अधमरा कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायल दानिश पुत्र इलियास और उसका चाचा शानू पुत्र अजीज निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे हैं। सोमवार को शानू अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी एक पड़ोसी की बाइक रास्ते में खड़ी थी, उसने जब उसे बाइक हटाने को कहा तो दोनों की कहासुनी हो गई।

तभी पड़ोस के चार युवकों ने लोहे की रोड से शानू पर हमला कर दिया, जब उसका भतीजा दानिश मौके पर पहुंचा तो उसे भी लोहे  रोड से हमलाकर अधमरा कर दिया। परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन


नशीला पदार्थ सुंघाकर सड़क किनारे फेंका
कार में सवार बदमाशों ने एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाया और बिजरौल और बामनौली के बीच सड़क किनारे फेंककर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने बेहोश युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कार में सवार कुछ लोग एक युवक को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग गए। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेजा, अभी तक न तो उसे होश आया है। इस कारण युवक का क्या नाम है, यह भी पता नहीं चला।
विज्ञापन


उसकी उम्र 24 वर्ष के लगभग बताई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने कहा युवक को नशीला पदार्थ दिया है। इससे युवक बेहोशी का हालत में है। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया बेहोश युवक की जेब से एक सिम और 10 रुपये मिले हैं। सिम मोबाइल में डालकर उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके होश में आने पर ही उसके साथ क्या घटना हुई है। इसका पता लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें