फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खल व्यापारी से लूट में दो संदिग्ध हिरासत मेें

Tue, 23 Jan 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा टीकरी में खल व्यापारी से हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ है। व्यापारियों ने कहा यदि बदमाश नहीं पकड़े गए तो सभी व्यापारी कस्बे से पलायन करने को मजबूर होंगे। पूछताछ के लिए दो युवकों को पुलिस ने उठाया हुआ है। जल्द केस का खुलासे का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


टीकरी कस्बे में 18 जनवरी की सुबह जेल में बंद कुख्यात बदमाश नितिन राठी के गुर्गों ने खल व्यापारी नवीन वर्मा के बेटे हर्ष को गन प्वाइंट पर लेकर 1.15 लाख रुपये की नगदी लुटी। इस मामले में व्यापारी ने नितिन राठी को नामजद व अन्य अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई ।

इस वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत फैल गई । इस मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जबकि पीड़ित व्यापारी का परिवार दहशतजदा है। व्यापारी टीकरी से पलायन करने को मजबूर हैं। चेयरमैन समेत गणमान्य लोगों के भरोसे कस्बे में हैं।
विज्ञापन


पुलिस के सुरक्षा मुहैय्या कराने के बाद भी पीड़ित व्यापारी के परिवार दहशत में है। पुलिस उसे बार-बार बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दे रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे व्यापारी दहशत में हैं। 

सोमवार को एसपी कस्बे में नहीं आए। इससे भी व्यापारियों ने आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार के समस्त व्यापारी अपना कारोबार बंद कर पलायन कर जाएंगे। इस संबंध दोघट थानाध्यक्ष चितवन ने बताया कि संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें