फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लीडर भाग निकला

Thu, 06 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा के घिटौरा मोड़ पर मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पिस्टल, रिवाल्वर कारतूस बरामद हुए।  गैंग लीडर अमित समेत चार सदस्य भाग गए। पुलिस ने कहा आरोपी भट्ठा कारोबारी को लूटने के लिए आ रहे थे। उनका मकसद क्षेत्र की कई गैस एजेंसी लूटने का था। आरोपियों ने राष्ट्रवंदना चौक पर पेट्रोल पंप कैश लूट समेत कई घटनाओं का इकबाल किया है।
विज्ञापन


 एसपी अजय शंकर राय ने पत्रकार वार्ता में बताया चार मार्च की शाम मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइकों पर सवार होकर छह बदमाश भट्ठा व्यापारी से लूटपाट करने के लिए आ रहे है। स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच और खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग की तो घिटौरा मोड़ के पास बदमाश दिखाई दिए। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सूरज पुत्र रामचंद्र निवासी एसके भाटा रोड, जिला 24 परगना कोलकाता हाल निवासी निकट जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली, मोहम्मद आरिफ पुत्र नन्हे अंसारी निवासी जलन सराय बदायूं हाल निवासी उस्मानपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, कारतूस बरामद किए। उनके चार साथी अमित और संदीप पुत्र रामनिवास, साहब पुत्र गोरखी निवासी इलायचीपुर (गाजियाबाद) और सुनील उर्फ जिराफ पुत्र बाबू निवासी सभापुर (दिल्ली) भागने में कामयाब हो गए। 

 एसपी ने बताया गैंग का लीडर अमित है। उसने काफी लड़कों को अपने गिरोह में शामिल कर रखा है। इनमें बागपत के भी शामिल हैं। इनसे ही अधिकांश घटना को अंजाम दिलाता है। हर रोज रैकी कर किसी ने किसी घटना को अंजाम देते हैं।  उनका घटनाओं का क्षेत्र बागपत, गाजियाबाद और दिल्ली है। उनका इरादा जनपद की कई गैस एजेंसी और बैंक में लूटपाट करना था। 
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में जिराफ को लगी गोली

बागपत। पुलिस मुठभेड़ में अमित और उसके तीन साथी पुलिस के सामने से फरार हो गए। सुनील उर्फ जिराफ के पैर में गोली लगी है। माना जा रहा है कि आरोपी गांव में किसी के घर में छुपा है। राष्ट्रवंदना वंदना चौक पर हुई लूटपाट को अमित ने खुद ही अंजाम दिया था। 

हत्या के केस में अमित चल रहा था फरार

बागपत। एसपी ने बताया गैंग लीडर अमित ने दिल्ली के सोनिया बिहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर रखी है। इस केस में आरोपी फरार चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने यहां पर पहुंचकर उसके साथियों से पूछताछ की है। 

60 लाख की लूटपाट, बरामद कुछ नहीं

बागपत। बदमाश अब तक 60 लाख से अधिक की लूटपाट कर चुके है, लेकिन पकड़े गए आरोपियों से पुलिस नगदी बरामद नहीं कर पाई है। एसपी का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़कर उनसे नगदी, आभूषण बरामद किए जाएंगे। 

सिपाही से पिस्टल छीनने का प्रयास

बागपत। घिटौरा में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने क्राइम ब्रांच के एक सिपाही से सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। उनकी काफी हाथापाई हुई। बाद में अन्य पुलिस वालों ने उनको पकड़ लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें