फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे को मारने की कोशिश 

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शराबी को बांधकर घर में डाल दिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक शराबी व्यक्ति ने शराब पीकर अपनी पत्नी और बेटे को उस्तरे से जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाए जाने पर वहां के लोगों ने परिजनों ने शराबी को बांधकर घर में डाल दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

  राजू पुत्र स्वर्ग चंद्र दिल्ली रोड कांशीराम कालोनी का रहने वाला है। वह शराब पीने का आदी है। रविवार को वह शराब पीकर घर आया, तो उसकी पत्नी सीता ने उसे टोक दिया। पत्नी के टोकने पर वह अपना होश खो बैठा।  पास में ही नाई की दुकान से उस्तरा लाकर पत्नी व अपने बेटे राजा को मारने दौडा। किसी तरह शोर मचाते हुए दोनों घर से भाग निकले। शोर सुनकर परिजन व कालोनी के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। शराबी राजू को पकड़कर कमरे मेे बांधकर डाल दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम को खुलवाने में व्यस्त थी। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हेें सूचना मिली है। मौके पर पुलिस भेजी गई है।  शराबी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चालक को मारपीट कर अधमरा किया 
बड़ौत। बावली गांव मेें मिनी ट्रक के चालक को रोककर दो लोगों ने गाड़ी से उतारकर डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।  उससे हजारों की नगदी व सोने की चेन छीन ले गए। घायल चालक युद्धवीर उर्फ कालू पुत्र चंन्द्रपाल सिंह बावली गांव का रहने वाला है। वह मिनी ट्रक चलाने का काम करता है। रविवार को वह मिनी ट्रक लेकर गांव से चला, तो सिंडिकेट बैंक की उपशाखा के पास दो लोगों ने उसे रोक लिया और उसे गाड़ी से उतारकर डंडों से पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया। उसका आरोप है कि हमलावर 32 हजार की नगदी व सोने की चैन भी छीन ले गए हैं। इस संबंध मेें युद्धवीर ने दो लोगों के खिलाफ तरहीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। अभी तक मामला मारपीट का है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें