फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में परिवार जिंदा जलाने का प्रयास 

Fri, 17 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रटौल गांव में छप्पर में आग लगने से बाल बाल बचा परिवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर के रटौल गांव में परिवार को जिंदा जलाने के इरादे से पेट्रोल छिड़ककर झोपड़ी में आग लगा दी। इसमें नौ मवेशियों की मौत हो गई। तीन भाईयों समेेत चार बच्चों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

रटौल निवासी यासीन पुत्र निजामूद्दीन का तालाब के पास मकान है। मकान के बाहर मवेशियों के लिए छप्पर डाल रखा है। बृहस्पतिवार की रात मवेशियों के पास उनके बेटे मोहम्मद उमर, ओसामा, सुल्तान और पड़ोस का बच्चा हामिद सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे छप्पर में आग की लपटे और धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। शोर मचाते हुए बच्चे किसी तरह छप्पर से बाहर निकले। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। वे मवेशियों को बाहर नहीं निकाल पाए। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन कटड़े, तीन बकरी, दो बकरी के बच्चे और एक बकरे की झुलस जाने से मौत हो गई। घटना की चौकी पुलिस से शिकायत की गई। पीड़ित परिजनों का कहना है कि खुराफातियों का मकसद परिवार को जिंदा जलाना था। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मद्द करने की मांग की है। बता दे कि चार दिन पहले भी एक दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। उसमें रखा काफी सामान जलकर राख हो गया था। 

हैदराबाद से बरामद हुई अपहृत छात्रा 
बागपत। मीतली गांव से अपहृत छात्रा को पुलिस ने हैदराबाद से बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 10 दिन पूर्व 10वीं की छात्रा मीतली गांव से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही विशेष समुदाय के लोगों पर किडनेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक की माता और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद भी छात्रा को बरामद करने में कामयाबी नहीं मिली थी। पुलिस को सर्विलांस से छात्रा की लोकेशन हैदराबाद में मिली। पुलिस टीम ने वहां पर पहुंचकर दबिश दी और छात्रा को बरामद कर आरोपी एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस वहां से उसको लेकर लौट रही थी। मीतली निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रमेश कुशवाह का कहना है कि हैदराबाद से छात्रा बरामद हो गई है। पुलिस उसको लेकर लौट रही है। गौरतलब है कि घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। दो बार गांव में पंचायत भी हो चुकी थी। परिजन अफसरों से छात्रा की बरामदगी की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


मवीकलां में झगड़ा, हंगामा 
बागपत। मवीकलां गांव में दो पक्षों में मामूूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले ले लिया। इस मामले में कोतवाली पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बाद में उनके बीच समझौता हो गया। शाहपुर बड़ौली, बरवाला, भगवानपुर, हलालपुर, रमाला, बूढ़पुर, सिंघावली अहीर, छपरौली, किरठल, मवीकलां भट्टे पर, नांगल, मलकपुर, खट्टा प्रह्लादपुर में झगड़ा हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें