फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट के चार मकानों से लाखों की चोरी, आक्रोश

Sat, 13 Aug 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
दोघट कस्बे में चार घरों में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात चोरों ने चार मकानों के ताले तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दिन निकलने पर वारदात का पता चला। लोगों ने थाने पहुंचकर आक्रोश जताया और पुलिस ने इसका शीघ्र खुलासा कराने की मांग की। 
विज्ञापन


दोघट कसबे में राजकुमार पुत्र बुद्ध प्रकाश बृहस्पतिवार की रात कमरे में परिवार सहित सोए हुए थे। रात में चोर दीवार फांदकर मकान में अंदर घुसे और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर 90 हजार की नगदी, तीन जोड़ी कुंडल, चार जोड़ी पाजेब, सोने का पेंडल, दो मोबाइल समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

इसके बाद बदमाशों ने उसकी बराबर में स्थित तिलक राम पुत्र रघुवीर के मकान में घुसे। रघुवीर का परिवार मकान में सोया हुआ था। बदमाशों ने दूसरे कमरे के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात समेत 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने प्रमोद पुत्र महक सिंह के मकान को निशाना बनाया। बदमाशों ने यहां से 1500 की नगदी, कुंडल, पाजेब, बैट्री चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के दूसरे छोर पर स्थित अब्बास पुत्र खजान के मकान में घुसे। बदमाशों ने कमरे के ताले तोड़कर डेढ़ किलो चांदी के जेवरात, कीमती वस्त्र समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इन चोरी की घटनाओं का शुक्रवार की सुबह उस समय पता चला जब सभी परिवार सो कर उठे।

उन्होंने कमरों के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान खुर्द बुर्द पड़ा है। इसकी सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चोरी की घटनाओं को लेकर कसबा वासियों ने थाने पहुंचकर आक्रोश जताया और इनका शीघ्र खुलासे की मांग की। इस संबंध में पीड़ितों ने अज्ञात में तहरीर दी है। 

किसान से बाइक व 25 हजार रुपये लूटे
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित असारा मोड़ के पास किसान के साथ मारपीट कर दो बदमाशों ने बाइक और 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने रमाला थाना पर घटना की शिकायत की है। 

बुढ़पुर निवासी किसान सतेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार शाम बाइक पर सवार होकर एलम (शामली) जा रहा था। जब वह असारा मोड़ के पास पहुंचा, तभी एक युवक उससे रास्ता पूछने लगा। वह बाइक रोककर रास्ता बताने लगा। तभी एक अन्य युवक वहां पर पहुंचा।

दोनो ने मिलकर उससे तमंचे और चाकू के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर 25 हजार रुपये नगद और बाइक लूट ली। घटना का पता चलते ही वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बदमाशों को पकडने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

खत डालकर धमकी दे रहा छेड़छाड़ का आरोपी ः बागपत। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से हुई छेड़छाड़ के मामले में किशोरी के परिजन शुक्रवार को कोतवाली पर पहुंचे। 

उनका आरोप है कि आरोपी उनकी दुकान पर धमकी भरे खत भेज रहा है। इससे वे काफी परेशान है। इस मामले में पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली पर ले आई  है। एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बाघू में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस ः बागपत। बाघू गांव में गुरुवार की रात फायरिंग होने की सूचना पुलिस को दी गई। इससे पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस गांव में पहुंची। लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर गांव में गए थे। लेकिन किसी ने भी फायरिंग होने के बारे में जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें