मोहल्ला मुंडाला में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो बाहरी युवक होमगार्डों को चकमा देकर भाग गए। लोगों ने फरार युवकों से तमंचा बरामद होने का दावा किया। बाहरी युवकों के तमंचा लेकर मोहल्ले में घूमने से लोगों में दहशत है।
मोहल्ला मुंडाला में दो बाहरी युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। तभी वहा से गुजर रहे दो होमगार्डों को कई लोगों ने उक्त संदिग्धों के बारे में जानकारी दी तो होमगार्ड उन्हें पकड़कर थाने ले जाने लगे। इसी दौरान एक युवक चकमा देकर भाग गया। जबकि दूसरा थाने के पास से फरार हो गया। जब होमगार्ड उन्हें पकड़कर ले जाने लगे थे।
तभी वहां खडे़ एक टैंपो में उन्होंने अपना तमंचा फेंक दिया। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उक्त तमंचा टैंपो से बरामद कराया। लोगों को आशंका है कि उक्त संदिग्ध किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते भाग गए।
पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि डॉ. सुरेंद्र धामा आदि ने थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट से मिलकर संदिग्ध लोगों के फरार होने पर नाराजगी जताई और फरार संदिग्ध युवकों को शीघ्र पकड़ने की मांग की।