फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के पेट में लात मारकर गर्भ गिराया

Thu, 15 Jun 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिले तो विवाहिता पर अत्याचार किया गया। पहले पेट में लात मारकर दो माह का गर्भ गिराया। बाद में उसकी फांसी लगाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़ित की किसी तरह जान बची। इस मामले में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


  रमाला क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी शादी वर्ष 2011 में मेरठ शहर के एक युवक के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं हैं। आए दिन दहेज की मांग करते हैं। पिछले कुछ दिन से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।

पेट में लात मारने से उसको गर्भपात हो गया। उसके कपड़े फाड़ दिए थे। इतना ही नहीं फांसी लगाकर मारने का भी प्रयास किया था। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सतेंद्र, महावीर, बिजेंद्र, मुनेश और यशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें