फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गई किशोरी से गैंगरेप

Wed, 20 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम जंगल में  गई दो सगी बहनों में से एक को तीन युवक उठाकर ले गए और उनसे गैंगरेप किया। दबंग युवकों ने पीड़ित परिवार को गांव से बाहर नहीं निकलने दिया। मंगलवार को किसी तरह परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


    सोमवार की देर शाम एक गांव में दो सगी बहनें जंगल में गई थी। दोनों अलग-अलग खेतों में थी। इसी दौरान 14 वर्षीय एक किशोरी को गांव के ही तीन दबंगों ने मुंह बंद कर तमंचे के बल पर उठा लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बाद में दबंगों ने किसी से बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। वह अपनी बहन के साथ घर आई और आपबीती परिजनों को सुनाई। इस पर परिजनों के पैरोें तले की जमीन ही खिसक गई। परिजन किशोरी को लेकर बड़ौत कोतवाली आने लगे तो दबंगों ने उन्हें रोक दिया और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे दी। 

मंगलवार को किसी तरह वे कोतवाली पहुंची और कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा है। 
विज्ञापन


रेप के आरोपी बना रहे समझौते का दबाव

बागपत। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का कहना है कि उनके मकान में एक युवक अपनी पत्नी के साथ किराए पर रखता था। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसला लिया तथा कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी मोबाइल में विडियो क्लिप भी बना ली। उसे नेट पर डालने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करता रहा। पता चलने पर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी की पत्नी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जो उसका साथ देती थी। आरोपी युवक जमानत पर अब बाहर और वह पत्नी के साथ केस में समझौते का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर घटना की शिकायत की है।

अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग 

बागपत। बरवाला गांव की 16 वर्षीय किशोरी का दस दिन पूर्व बड़ौत कस्बे से अपहरण हो गया था। बड़ौत कोतवाली पर घटना की शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक न किशोरी को बरामद किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार। आरोपी पानीपत का रहने वाला है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। पीड़ित परिजनों ने एएसपी से शिकायत की है।

नवविवाहिता को ले गए कार सवार

अग्रवाल मंडी टटीरी। हरियाणा के सोनीपत के गांव रामनगर निवासी परवेज ने बताया कि उसकी शादी 10 जुलाई को अमीनगर से हुई थी। मंगलवार को वह अपनी पत्नी को उसके परिजनों से मिलाने कार में सवार होकर यहां आ रहा था। बागपत से निकलते ही स्कार्पियो सवार कुछ युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद स्कार्पियो सवार युवक उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें