फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने किसानों से मांगा 15 दिन का समय

Tue, 28 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर भाकियू धरने को संबोधित करते अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में हार्स पावर बढ़ाने और विद्युत से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर चल रहे धरने में सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे। टिकैत की मौजूदगी में एक्सईएन, एसडीएम और सीओ के साथ करीब एक घंटे तक वार्ता की गई। इसमें समस्याओं के निदान के लिए अफसरों ने 15 दिन का समय मांगा। इस पर फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

धरने पर भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बढ़ी बिना किसानों की सहमति के ही हार्स पावर बढ़ा दी गई। यह कौन सा मानक है जो विद्युत अधिकारियों के पास था। उन्होंने कहा कि 22 हजार किसानों की पावर वृद्धि की गई है। यह सरासर अन्याय है। भाकियू नेता एवं किसान ऐसी समस्याओं को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश के पास भी जा चुके हैं। अब प्रदेश में महंत आदित्यनाथ योगी की सरकार प्रदेश बनी है। अब देखना है कि वे किसानों के लिए क्या करेंगे।
  इस दौरान छपरौली विधायक सहेंद्र रमाला ने भी बढ़ी पावर दरों को वापस लेने की मांग की। दोपहर बाद किसानों के बीच एसडीएम दीपाली कौशिक, एक्सईएन प्रथम अजय कुमार, सीओ कर्मवीर सिंह पहुंचे और एक घंटे तक उनकी बातचीत चली। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे 15 दिन में इन समस्याओं का निस्तारण करा देगें। इस पर किसानों ने धरना स्थगित कर दिया और चेतावनी दी कि यदि इस समयावधि में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। धरने की अध्यक्षता धूम सिंह ने की। 
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बड़ौत ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र दांगी, ठाकुर तेजपाल सिंह, रविंद्र, विक्रम, तेजपाल, ओमदत्त शर्मा, कृष्णपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल, यादराम, विनोद खेड़ा, अजीत सिंह, कृष्णपाल, साहब सिंह, देशपाल तोमर, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें