बागपत में बड़ौत के गुराना रोड पर युवक ने खाली पड़े प्लाट में पटाखा फोड़ दिया। इसी पर पड़ोस के एक परिवार के लोगों ने युवक व उसकी मां पर हमला कर दिया। इससे वे दोनों घायल हो गए। शिकायत करने के बावजूद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने एएसपी से शिकायत की है।
महिला शीला देवी ने बताया कि उसका बेटा अमित सैनी ने 28 नवंबर की दोपहर मकान के सामने खाली प्लाट पर पटाखा फोड़ दिया था। इसी पर पड़ोस की एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसके बेटे का गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी महिला उनको केस में झूठा फंसाने की धमकी दे रही है। बुधवार को पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बच्चों के विवाद में महिला पर हमला
बड़ौत की एक महिला का आरोप है कि बच्चों के विवाद में पड़ोस के लोगों ने 28 नवंबर को उस पर हमला कर अभद्रता की। कोतवाली पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आपत्ति करने पर थाना पुलिस ने उनको वहां से भगा दिया। उसने एएसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।