फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लूटपाट से व्यापारियों का पारा चढ़ा 

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बालैनी में बाजार बंद करने के बाद पंचायत करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बालैनी में किराना की दुकान में हुई लूटपाट की घटना का 24 घंटे बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने बाजार बंद कर निर्णय लिया कि केस का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

बालैनी स्टैंड पर बिजेंद्र की किराना की दुकान है। बुधवार शाम करीब पांच बजे व्यापारी बिजेंद्र अपने साथी रविंद्र के साथ दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे, तभी सशस्त्र बदमाशों ने दुकान पर पहुंचकर गल्ले से 70 हजार रुपये लूटे थे। इसके बाद फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए थे। इस घटना से क्षुब्ध व्यापारियों ने दुकान बंद कर दी। बाद में सभी ने बैठक कर निर्णय लिया कि जल्द से जल्द केस का खुलासा नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर काफी रोष व्याप्त है।  उधर, व्यापारियों की बैठक में बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। आश्वासन दिया कि अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई। 

देर रात तक धरने पर बैठे रहे व्यापारी
बालैनी। लूटपाट की वारदात के मामले में व्यापारी पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। पुलिस और नेताओं ने उनको समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक केस का खुलासा नहीं होगा न बाजार खुलेगा और न ही वे धरने से उठेंगे। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


धरने पर नहीं पहुंचे एसपी, व्यापारियों में रोष
बालैनी। एसपी अजय शंकर राय ने बृहस्पतिवार को शाम के समय घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बाद में वहां से लौट आए। जबकि व्यापारी घटना स्थल से थोड़ी दूर धरने पर बैठे रहे। वहां पर एसपी के न पहुंचने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें