कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर गांव के युवक की हरियाणा के मुरथल में हत्या कर दी गई। कई दिन से युवक की तलाश कर रहे परिजन शुक्रवार को मुरथल पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की। भट्ठे के ठेकेदार पर ही हत्या किए जाने का शक जताते हुए शिकायत की है।
गौरीपुर निवासी ब्रहम सिंह (34) एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। 26 जुलाई को वह भट्ठे के ठेकेदार के साथ घर से गया था। इसके बाद लापता हो गया। परिजन उसे तलाशते हुए शुक्रवार शाम को हरियाणा के सोनीपत जनपद के मुरथल थाने पहुंचे। वहां अज्ञात शवों की जानकारी जुटाई।
ब्रहम सिंह के साले राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने उन्हें जो कपड़े और फोटो उपलब्ध कराएं, उनके आधार पर मुरथल में ही मिले एक शव की शिनाख्त ब्रहम सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, उसे शराब भी पिलाई गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप ठेकेदार पर लगाया है। गांव में गम का माहौल है।
आरोपी ठेेकेदार फरार है। सीओ बागपत का कहना है कि मामले की शिकायत मिल गई है। परिजन इस वक्त हरियाणा है, वह शनिवार को आकर उनसे मिलेंगे। मुरथल में इस मामले में मुकदमा दर्ज है।