फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/खेकड़ा / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने नकली पान मसाले के साथ गिरफ्तार किए दो लोगों की निशानदेही पर ग्राम सुभानपुर के जंगल में एक  फैक्ट्री में छापा मार वहां से नकली पान मसाला बनाने और उसे पीसने के यंत्र बरामद कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


विदित है कि गत शुक्रवार की शाम थाना पुलिस ने ग्राम सांकरौद के जंगल में यमुना नदी के पुस्ते पर एक टैँपो से एक    पान मसाला कंपनी के नाम के नकली बारह सौ पैकेट टैंपो में भरे हुए पकडे़ थे। साथ ही उनको ले जा रहे विशाल        पाल निवासी सराय बकेवर जनपद फतेहपुर एवं उदयशंकर निवासी गोविंदनगर मथुरा को हिरासत में लिया था।

पुलिस ने पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर रात्रि मे ग्राम सुभानपुर के जंगल मे छापा मारकर वहा लगी फैक्ट्री से बना अदबना नकली पान मसाला एवं उसको बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि  कुछ दिनों से यहां पर नकली फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने शनिवार को दोनो आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें