फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से पीटे गए दलित युवक ने दम तोड़ा, हंगामा 

Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
युवक कप्तान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के हरियाखेड़ा गांव में पांच दिन पूर्व ईंटों और धारदार हथियारों से हमले में गंभीर घायल दलित युवक की शनिवार की रात दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने शव को बागपत-मेरठ मार्ग स्थित बालैनी स्टैंड पर रखकर जाम लगाया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। बाद में अफसरों ने मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

बालैनी क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा के युवक कप्तान (35) पुत्र राजपाल का 31 जनवरी की शाम किसी बात को लेकर गांव के तीन युवकों से विवाद हो गया था। आरोपियों ने उस पर ईंट, पत्थर और धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे वह बेहोश हो गया था। उसका दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर रविवार दोपहर बालैनी स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने शव को रोड पर रखकर जाम लग दिया। सूचना पर पहुंची बालैनी पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पुलिस से उनकी काफी नोकझोंक हुई। उनका आरोप है कि थाने पर बिट्टू नाम के दो युवक और कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। बाद में एसडीएम मनोज कुमार और सीओ संजीव सुमन ने शासन को मुआवजे के लिए फाइल भेजने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। तब पुलिस ने शव को उठाकर जाम खुलवाया। 
  कई थानों की पुलिस बुलाई
बागपत। लोगों का गुस्सा देख पुलिस अफसरों ने सिंघावली अहीर, चांदीनगर, बागपत कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी। इस दौरान पुलिसवालों ने लाठियां फटकाकर भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन


सपा नेता ने किया लोगों को समझाने का प्रयास 
बागपत। हंगामा कर रहे लोगों के बीच सपा नेता तरुण देव भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 
  पुलिस अधिकारी के व्यवहार से क्षुब्ध हो लगाया जाम 
बालैनी। लोगों की माने तो परिजन शव को लेकर अपने घर पहुंच गए थे। उन्होंने कह दिया था कि जब तक मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वे शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। वहां पर पहुंचे पुलिस के एक अधिकारी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर लोगों ने सड़क पर जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें