बिनौली में बुढेडा-दौज्जा मार्ग पर चार बदमाशों ने एक कंपनी के दो फील्ड अफसरों से नगदी, मोबाइल व कागजात लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
क्षितिज गोस्वामी निवासी गढ़मुक्तेश्वर अौर फरमान इंदरेश निवासी खतौली नगर में बड़ौली रोड पर एक कंपनी पर फील्ड अफसर हैं। दोनों फील्ड अफसर बृहस्पतिवार को बाइक से बुढेड़ा गांव में पैसा लेने आए थे। जब वे बुढेड़ा गांव से दौज्जा गांव के लिए जा रहे थे, तो बदमाशों ने उन्हें आतंकित कर 20 हजार की नगदी, मोबाइल व कीमती कागजात लूट लिए। कंपनी के प्रबंधक शंकर ने इसकी सूचना बिनौली थाने को दी। सूचना पर बिनौली पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में प्रबंधक शंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।