फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से आतंकित करके किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 25 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को एक युवक चाकू के बल पर आतंकित कर सुनसान जगह पर ले गया और वहां उससे दुराचार किया। शोर मचाने पर युवक भाग निकला।
विज्ञापन


इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। शनिवार को गांव का ही एक युवक चाकू के बल पर उसे गांव के पास ही एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसने उसके साथ दुराचार किया।

विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट भी की गई। बाद में वह धमकी देकर भाग गया कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। शोर मचाने पर उसके परिजन उधर पहुंचे तो किशोरी ने कहानी परिजनों को बताई।
विज्ञापन


वे उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और एक को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोचा और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाल ने कहा मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।  

बाइकर्स ने किशोरी को उठाने का किया कोशिश
बड़ौत।  गुराना रोड निवासी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार को शाम के समय गांधी रोड पर किसी कार्य के लिए जा रही थी। तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर लोग उधर दौड़े।

लोगों को आता देखकर बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर किशोरी का भाई भी वहां पहुंचा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  घटनाक्रम की जानकारी ली और बाइक सवारों की तलाश की, वे हाथ नहीं लगे। देर रात तक किशोरी के परिजन नेहरू रोड पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को हंगामा किया। देर रात किशोरी के भाई ने अगवा करने की प्रयास की तहरीर दी। कोतवाल ने कहा तहरीर पर जांच हो रही है। 

साइड लगने पर स्कूटी और बाइक सवार भिड़े
बड़ौत। बड़ौत की साकेत कॉलोनी  निवासी  राजीव  स्कूटी से गांधी रोड की ओर जा रहा था, तभी पारस और उदित निवासी कुंदनपुरी बड़ौत बाइक से आ रहे थे। गांधी रोड पर दोनों में साइड लगने को लेकर कहासुनी हो गई और देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भागने लगे, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें