फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 25 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 17 फरवरी को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। इंतजार करने के बाद तलाश किया तो पता चला कि गांव के ही चार युवक बहला-फुसलाकर उसका अपहरण करके ले गए है। उनको आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आरोपी युवकों के परिजनों से जानकारी की, लेकिन उन लोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक अजय, सचिन, अनुज और बच्चन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना पुलिस का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। 
  दो बेटियों संग महिला लापता 
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से महिला अपनी दो बेटियों के साथ गुरुवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। इंतजार करने के बाद भी परिजनों को उनका कहीं पता नहीं चला। महिला के पति ने पुलिस से उनकी बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

  शराबी ने घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़
दोघट। बामनौली गांव में शराबी युवक ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें की और विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी किसान ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक शराब के नशे में उनके घर में घुस गया। शराबी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो शराबी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें