फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर विवाह रचाया

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर चार सगे भाई पर शादी रचाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कहा तीन दिन पहले आरोपी उनको नशीला पदार्थ पिलाकर तमंचे के बल पर घर से किशोरी को उठाकर ले गए। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने एसपी दफ्तर में दिए ज्ञापन में बताया वह क्षेत्र के एक मकान में पांच मार्च को पुताई का कार्य कर रहा था। दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में खाना खाने के लिए आया तो वहां पर गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के चार भाई अपनी माता और दस अज्ञात लोगों को लेकर आए। उनके साथ एक भगत भी था। आरोपियों ने उनको तमंचे दिखाकर आतंकित कर उनको बंधक बनाया और उसकी बेटी के साथ चारों भाई जबरदस्ती विवाह करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने उसको पानी में नशीला पदार्थ पिलाया। आरोपी परिजनों को डरा धमकाकर बेटी का अपहरण करके ले गए। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो उसको जान से मार दिया जाएगा।

 इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सात मार्च को अज्ञात नंबर से फोन आया और बताया आरोपी उसकी बेटी को पत्नी के रूप में रखे हैं और फोन पर अशोभनीय बातें भी कीं। एक आरोपी उसकी बेटी के साथ पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो दूसरी बेटी को भी उठाकर ले जाएंगे। इससे उनका पूरा परिवार परेशान है। पीड़ित ने एसपी से हस्तक्षेप करके न्याय की गुहार लगाई। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा इस संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं आई, यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें