फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसडीओ निलंबित

Sun, 25 Jun 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में छह साल पहले अनियमितताओं के मामले में बागपत विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के बाद बड़ौत में अधिशासी अभियंता द्वितीय कार्यालय पर तैनात एसडीओ निलंबित कर दिए गए हैं। इसकी शासन स्तर पर जांच चल रही थी। अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


एसडीओ सुभाषचंद वर्ष 2011-12 मेें शामली मेें तैनात थे। वहां के किसानों और अन्य लोगों ने नलकूप कनेक्शनों के इस्टीमेट में गड़बड़ी करने समेत कई शिकायतें सामने आई थीं। इससे पहले बागपत जनपद मेें तैनात पूर्व एसई वीके पांडेय की भी लगातार शिकायतें होती रहीं।

निगम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मेरठ के विद्युत अफसरों ने इसकी जांच कर रिपोर्ट शासन को साैंप दी थी। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जहां गत 13 मई 2017 को बागपत जनपद में तैनात पूर्व एसई वीके पांडेय को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


 वहीं, बड़ौत में अधिशासी अभियंता द्वितीय कार्यालय पर कुछ माह पूर्व तैनात हुए एसडीओ सुभाषचंद को भी अब निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता द्वितीय एसपी टांक से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि शामली प्रकरण में मिली अनियमितता की शिकायत पर जांच के बाद एसडीओ को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें