फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए छात्रों ने रंगदारी मांगी

Fri, 05 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बुढ़पुर गांव के रिटायर्ड फौजी सत्यवीर समेत दो लोगों से रंगदारी मांगने का पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। पुलिस ने कहा आरोपी बुढ़पुर गांव के ही बीए के छात्र है। आरोपियों ने कर्ज चुकाने के लिए रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन


 रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया बुढ़पुर गांव के रिटायर्ड फौजी सत्यवीर और व्यापारी यामीन से पिछले माह पांच-पांच लाख रुपये की फोन से रंगदारी मांगी। थाने में केस दर्ज हुए। सर्विलांस और अन्य स्तर से रंगदारी मांगने वालों का पता लगाया। आरोपी वरशांत और मुकेश शर्मा निवासी बुढ़पुर, रमाला बस स्टैंड के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ करने पर आरोपियों ने रंगदारी मांगना स्वीकार किया है। आरोपी मुकेश ने बताया उसके भाई उमेश की आर्मी में डेढ़ साल पहले नौकरी लगी थी। जांच में उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी मिले थे। इसमें उनके सात लाख रुपये खर्च हो गया था। परिवार कर्ज में डूब गया था। इसीकारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर रंगदारी मांगकर रुपये इकट्ठे करने का प्लान बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें