फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सांकरौद में संघर्ष, तीन घायल  

Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल युवक कामिल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में बडे़ आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में जमील और रफाकत के बच्चे मकानों के पास ही खेल रहे थे। खेलते समय दोनों पक्षों के बच्चों में कहासुनी हो गई। बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर बडे़ आपस में भिड़ गए और जमील और रफाकत पक्ष में जमकर लाठी - डंडे और लात - घूंसे चले। संघर्ष में जमील पक्ष के कामिल और सोनू , रफाकत पक्ष का जुबेर घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप करके मारपीट बंद कराई। साथ ही पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के घायलों को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। चर्चा है  पुलिस मौके से दो तमंचे भी लेकर गई, लेकिन पुलिस इससे मना कर रही है। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज  कराया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
  मोहल्ला नालापार में दुकानदार को पीटा  
खेकड़ा । नगर के मोहल्ला नाला पार निवासी राजकुमार बृहस्पतिवार की रात्रि में करीब नौ बजे दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। और उन्होंने मारपीट कर उसे दुुकान से भगा दिया। घायल दुकानदार राजकुमार खेकड़ा थाने में पहुंचा और हमलावर के खिलाफ तहरीर दी।  घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें